Indore News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, वन विभाग के रेंजर पर एफआईआर

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई दोस्ती के बाद एक युवती से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने वन विभाग में कार्यरत एक रेंजर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्तमान में महाराष्ट्र में प्रशिक्षण पर तैनात है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि करीब दस माह पहले उसकी आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और निकटता हो गई।

यह भी पढ़े - स्वाद की पहली परीक्षा पूरी, बुंदेली शेफ सीज़न-4 को मिली पहली छह प्रतिभाएँ

शिकायत के मुताबिक, आरोपी इंदौर आकर युवती से मिला और उसे एक होटल में ले गया, जहां कथित तौर पर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे विवाह का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।

मामले को लेकर दोनों परिवारों के बीच बातचीत और समझौते के प्रयास भी किए गए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की।

आजाद नगर थाना पुलिस ने 26 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपी अजय सोलंकी पुत्र अशोक सोलंकी निवासी ग्राम वजहर, थाना जुलवानिया, जिला बड़वानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Indore News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, वन विभाग के रेंजर पर एफआईआर Indore News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, वन विभाग के रेंजर पर एफआईआर
इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई दोस्ती के बाद एक युवती से कथित दुष्कर्म...
सिंगरौली में विशाल मेगा मार्ट के बाहर युवती और दो युवकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
‘जय गंगे, अविरल गंगा, निर्मल गंगा’ संकल्प के साथ गंगा समग्र ने किया वृहद वृक्षारोपण
Ballia News : नगर निकाय योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त, एमआरएफ सेंटर बंद मिलने पर एफआईआर के निर्देश
डेढ़ महीने तक लापता पति की तलाश का नाटक करती रही पत्नी, बाथरूम के नीचे दफन मिला कंकाल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.