46 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमि पूजन, बलिया को विकसित विधानसभा बनाने की प्राथमिकता : दयाशंकर सिंह

बलिया। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। दुबहड़ से चंदवक होते हुए ढेलहवा बाबा तक लगभग 46 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश के सबसे विकसित क्षेत्रों में शामिल करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र में करीब 2500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिसका लाभ आने वाले वर्षों में जनता को मिलेगा।

यह भी पढ़े - Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच

उन्होंने कहा कि विकास के मामले में बलिया विधानसभा अब किसी भी क्षेत्र से पीछे नहीं रहेगा। मंत्री ने बताया कि वैना बाईपास का निर्माण लगभग 390 करोड़ रुपये की लागत से प्रथम चरण में कराया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद शहर में जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त होगी और यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी।

जल्द होगा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया के बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से कराया जाएगा। इसके निर्माण से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उच्च चिकित्सा के लिए अन्य शहरों पर निर्भरता कम होगी।

उन्होंने कहा कि भविष्य में बलिया विधानसभा क्षेत्र चारों ओर से फोरलेन सड़कों के नेटवर्क से जुड़ जाएगा, जिससे उद्योगों की स्थापना और विकास प्राधिकरण के गठन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा

परिवहन मंत्री ने बताया कि उजियार क्षेत्र में जहाज निर्माण कारखाना स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। इसके लिए लगभग आठ एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, उनका उद्घाटन भी निर्धारित समय सीमा के भीतर कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक बलिया अपेक्षित विकास से वंचित रहा, लेकिन वर्तमान सरकार ने विकास कार्यों को गति प्रदान की है।

कार्यक्रम में वशिष्ठ राय, ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी, अनिल पांडेय, मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, विवेक पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में दर्दनाक हादसा : हैंडपंप में उतरे करंट से मां-बेटी की मौत, फरवरी में होनी थी बेटी की शादी बलिया में दर्दनाक हादसा : हैंडपंप में उतरे करंट से मां-बेटी की मौत, फरवरी में होनी थी बेटी की शादी
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से मां-बेटी की...
बांसडीह उपकोषागार के लाकर रूम से गायब हुआ ताला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
46 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमि पूजन, बलिया को विकसित विधानसभा बनाने की प्राथमिकता : दयाशंकर सिंह
गंगा में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, एक दिन पहले ही पंजाब से लौटा था घर
भाजपा ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए, हर मोर्चे पर सरकार विफल : सांसद सनातन पाण्डेय
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.