Ballia News : पोखरी में स्नान के दौरान डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के शमशुद्दीनपुर गांव में शनिवार को पोखरी में स्नान करते समय डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शमशुद्दीनपुर निवासी सत्येंद्र राजभर (13) पुत्र रविन्द्र राजभर शनिवार अपराह्न गांव से बाहर बकरी चराने गया था। इसी दौरान वह अन्य बच्चों के साथ गांव की पोखरी में स्नान करने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

यह भी पढ़े - नगर पालिका में डीएम का औचक निरीक्षण, 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

किशोर को डूबता देख साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.