Ballia News: खेलते समय तीन बच्चों पर गिरी दीवार, दो गंभीर

बलिया। बांसडीहरोड थाना के परिखरा गांव में रविवार की शाम खेल रहे बच्चों पर पुरानी दीवार अचानक गिर गई। इसमें तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दौड़कर बच्चों को निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख दो बच्चों को भर्ती कर लिया। 

परिखरा गांव निवासी दयानंद मिश्रा के हाते में उनके 14 वर्षीय पोता रुद्र मिश्र, नौ वर्षीय सर्व मिश्र व पड़ोस का नौ वर्षीय तनमन मिश्र सहित अन्य बच्चे खेल रहे थे। उसी दौरान अचानक पुरानी दीवार खेल रहे बच्चों पर गिर गई। 

यह भी पढ़े - बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर

7c70dd73-29e1-462f-af54-e91643603221_1707659038698

बच्चों के रोने की आवाज सुन दौड़कर पहुंचे परिजनों ने बाहर निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद दो बच्चे सर्व मिश्र तथा तनमन मिश्र की हालत गंभीर देख भर्ती कर लिया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.