नहीं रहे बलिया के वरिष्ठ पत्रकार चुन्नीलाल गुप्ता, शोक की लहर

सिकन्दरपुर, बलिया : क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार व लोकतंत्र रक्षक सेनानी चुन्नीलाल गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद वाराणसी के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना जैसे ही लोगों को हुईं, सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लग गया। 

बताते चलें कि चुन्नीलाल गुप्ता पत्रकारिता के क्षेत्र में लम्बे समय तक सक्रिय रहे। पिछले कुछ समय से वे बीमार थे। वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है। उनके निधन से समूचा पत्रकार जगत शोकाकुल है।

यह भी पढ़े - बलिया: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, फेफना पुलिस की कार्रवाई

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.