- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Video : बलिया में भीषण सड़क हादसा : तीन युवकों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
Video : बलिया में भीषण सड़क हादसा : तीन युवकों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
On
Road accident in Ballia : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बुधवार को तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास की है, जहां खड़े ट्रक में टेलर ने बुधवार को तड़के जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान पानी भरने जा रहे तीन खलासियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतकों की शिनाख्त मोहित कुमार (24) पुत्र शिवशंकर यादव (निवासी नवाडेरा थाना डुमरा जिला बक्सर बिहार), जितेंद्र यादव (25) पुत्र कामता यादव (निवासी गरहिया थाना सिकरौत जिला बक्सर बिहार), गुड्डू यादव (26) पुत्र उमेश यादव (निवासी नवाडेरा थाना डुमरांव जिला बक्सर बिहार) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास बुधवार की भोर में ट्रक साइड में खड़ा था। जिसके खलासी मोहित कुमार, जितेंद्र यादव व गुड्डू यादव पैदल पानी भरने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहे थे, तभी टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें और भी हैं
कानपुर: वैलेंटाइन डे पर विवाद के बाद दो युवकों ने की आत्महत्या
By Parakh Khabar
महाशिवरात्रि पर माघ मेले के अंतिम स्नान में उमड़ा जनसैलाब
By Parakh Khabar
महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब
By Parakh Khabar
गाजीपुर में युवक की हत्या कर गंगा में फेंका शव, भाई-बहन गिरफ्तार
By Parakh Khabar
सड़क हादसे में बलिया के लाल CRPF जवान की मौत, गांव में शोक की लहर
By Parakh Khabar
Latest News
15 Feb 2026 21:23:03
कोलंबो। सलामी बल्लेबाज इशान किशन के अर्धशतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
