Ballia Teacher News: बलिया में फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी कर था अनुदेशक, खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Ballia News : फर्जी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में अनुदेशक पद पर नौकरी हथियाने का मामला सामने आया है। प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी गड़वार हिमांशु मिश्रा ने अनुदेशक (कंप्यूटर) के पद कार्यरत अरविंद कुमार यादव (निवासी पिपराकलां पचखोरा, बलिया) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

शिक्षा क्षेत्र गड़वार के उच्च प्राथमिक विद्यालय चांदपुर पर अनुदेशक (कंप्यूटर) के पद पर अरविंद कुमार यादव की तैनाती 31 अगस्त 2015 से थी। अनुदेशक अरविंद कुमार यादव ने 20 जून 2020 को त्याग पत्र भी दे दिया था। मामले में बछईपुर हसनपुरा निवासी जय करण यादव की शिकायत पर तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा उसके प्रमाण पत्रों की जांच कराई गयी थी, तो हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिले थे। सच्चाई सामने आने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अरविंद यादव के खिलाफ तथ्यों को छिपाकर गलत तरीके से नौकरी प्राप्त करने की तहरीर थाने पर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
 

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.