बलिया में तीन वर्षीय बालक लापता, तलाश में पुलिस की दो टीमें जुटीं

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के एकसार, पिपरौली बड़ागांव निवासी असलम का तीन वर्षीय पुत्र मु. फुजैल अहमद 11 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे से लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो पिता ने उभांव थाने में तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है और बालक की तलाश के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस परिवारजनों के सहयोग से आसपास के इलाकों में सघन खोजबीन कर रही है और बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़े - स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.