बलिया: सेना भर्ती की तैयारी कर लौट रहे तीन युवक आकाशीय बिजली की चपेट में झुलसे, एक वाराणसी रेफर

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर (कठही) गांव में बुधवार सुबह सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाकर लौट रहे तीन युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया, जबकि दो अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, रितेश कुमार पासवान (19), रवि पासवान (18), छोटू पासवान (19) और आशीष पासवान (18) रोज की तरह सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने गए थे। अभ्यास के बाद चारों युवक घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के दक्षिण स्थित डीह बाबा स्थान के पास अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई।

यह भी पढ़े - बलिया: बारिश के पानी के निकास को लेकर विवाद, एक ही परिवार के तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला

बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में रितेश, रवि और छोटू आ गए, जबकि उनके साथ मौजूद आशीष सुरक्षित बच गया। आशीष ने तत्काल गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।

ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में जांच के दौरान रितेश कुमार पासवान की हालत गंभीर मिलने और सीने में तेज दर्द की शिकायत पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं रवि पासवान और छोटू पासवान को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि परिजन गंभीर रूप से घायल युवक के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.