UP News: खुद को IAS अधिकारी बताकर की शादी, 40 लाख रुपये मांगने का आरोप; महिला गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर युवक को प्रेमजाल में फंसाया और शादी कर ली। बाद में 40 लाख रुपये की मांग करने, झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बदायूं जिले की रहने वाली साधना ने परास्नातक की पढ़ाई के बाद खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई। इसी दौरान फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान अभिषेक कुमार से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में परिवारों की सहमति से दोनों का विवाह हो गया।

पीड़ित अभिषेक का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि पत्नी ने अपनी पहचान को लेकर फर्जी जानकारी दी थी। विरोध करने पर महिला ने झूठे मुकदमों में फंसाने और परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। साथ ही बदायूं में क्लीनिक खोलने के नाम पर 40 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि रकम नहीं देने पर महिला ने गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया।

अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने करीब 15 दिन पहले धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने, जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी महिला फरार हो गई थी।

पुलिस ने जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सोमवार शाम बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के सतेती गांव से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.