बलिया: करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत, जिला अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

बलिया। शहर से सटे सहरसपाली गांव निवासी अमन खरवार (18) की मंगलवार दोपहर करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजन डॉक्टरों की बात से सहमत नहीं हुए और उपचार की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा करने लगे।

जानकारी के अनुसार, अमन खरवार घर में किसी कारणवश करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़े - बलिया: खेत गई 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

इमरजेंसी में तैनात डॉ. सुमीर ने बताया कि युवक को अस्पताल लाने के बाद सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया, लेकिन उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। आवश्यक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों ने युवक के जीवित होने का दावा करते हुए उचित उपचार की मांग की। इसी बात को लेकर अस्पताल परिसर में कुछ देर तक हंगामा होता रहा, जिससे इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद परिजन युवक का शव अपने साथ लेकर घर चले गए।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.