'उड़ने की आशा' में 7 साल का लीप, नेहा हरसोरा बोलीं- "सेट पर बच्चे मुझे अपना बचपन याद दिलाते हैं"

मुंबई। स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'उड़ने की आशा' की कहानी अब सात साल के लीप के साथ एक नए और भावनात्मक मोड़ पर पहुंचने जा रही है। इस नए अध्याय में सायली और सचिन की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी होगी, जहां पुराने राज़ धीरे-धीरे सामने आएंगे और रिश्तों की नई परीक्षा शुरू होगी।

आने वाले ट्रैक में सायली और रोशनी की प्रेग्नेंसी के दौरान हुई एक मेडिकल इमरजेंसी की वजह से जन्म के समय बच्चों की अदला-बदली हो जाती है। सायली और सचिन अपने बच्चे को खो चुका मानकर जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं, जबकि उनका बेटा रोशनी और तेजस के साथ पलता-बढ़ता है। सात साल बाद सायली और सचिन अपनी बेटी पूर्णा के साथ गणपतिपुले में नई जिंदगी जी रहे होते हैं, लेकिन छिपे हुए सच धीरे-धीरे सामने आने लगते हैं।

यह भी पढ़े - 'हस्तिनापुर के वीर' में गुरु द्रोणाचार्य की होगी दमदार एंट्री, बोले जीतन लालवानी- "हर पाठ शिष्यों को कौशल और मूल्यों दोनों में मजबूत बनाता है"

शो में सायली का किरदार निभा रहीं नेहा हरसोरा ने इस नए ट्रैक को लेकर कहा, "जब मैंने पहली बार इस लीप के बारे में सुना तो मैं भावुक हो गई। इससे एहसास हुआ कि जिंदगी कितनी अनिश्चित होती है। हम कुछ और सोचते हैं, लेकिन किस्मत हमारे लिए कुछ और तय कर चुकी होती है। सायली की कहानी पढ़ते हुए बार-बार महसूस हुआ कि उसने अपनी जिंदगी में कितना कुछ सहा है और फिर भी आगे बढ़ने की ताकत जुटाई।"

उन्होंने आगे कहा, "इन दृश्यों की शूटिंग के दौरान कई पल ऐसे थे, जो कैमरा बंद होने के बाद भी मेरे साथ रहे, क्योंकि हर भावना बेहद सच्ची लग रही थी। सेट पर बच्चे मुझे अपना बचपन याद दिलाते हैं। उनकी शरारतें और मासूमियत मेरे बचपन की यादें ताजा कर देती हैं। यह नया ट्रैक भावनाओं से भरपूर है और दर्शकों को सायली का बिल्कुल नया रूप देखने को मिलेगा।"

स्टार प्लस का 'उड़ने की आशा' हर रोज़ रात 8:30 बजे प्रसारित होता है। दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: खुद को IAS अधिकारी बताकर की शादी, 40 लाख रुपये मांगने का आरोप; महिला गिरफ्तार UP News: खुद को IAS अधिकारी बताकर की शादी, 40 लाख रुपये मांगने का आरोप; महिला गिरफ्तार
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने...
गोरखपुर: यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान ढेर, कांस्टेबल घायल
बलिया: करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत, जिला अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
बुंदेली शेफ सीज़न-4: दूसरे ऑडिशन से सात प्रतिभागियों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
अदाणी ग्रुप पहली बार भारत के टॉप-10 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में शामिल, ब्रांड वैल्यू 8.48 अरब डॉलर पहुंची
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.