पकौड़ों से लेकर भुट्टे और चाय तक, सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा मॉनसून फूड्स

मुंबई। बारिश का मौसम अपने साथ ठंडी फुहारें, सुकून भरा माहौल और स्वादिष्ट व्यंजनों की चाह भी लेकर आता है। इसी खास मौसम का जश्न मनाते हुए सोनी सब के कलाकार जितेन लालवानी, मनीष वाधवा, मुस्कान बामने और गुलकी जोशी ने अपने पसंदीदा मॉनसून फूड्स और उनसे जुड़ी यादें साझा कीं।

द्रोणाचार्य का किरदार निभा रहे जितेन लालवानी ने कहा, "मुझे मानसून में भुना हुआ भुट्टा सबसे ज्यादा पसंद है। हल्की बारिश के बीच नींबू और मसाला लगाकर ताजा भुट्टा खाना मेरे लिए इस मौसम का सबसे बड़ा आनंद है।"

यह भी पढ़े - Yaadein: बॉक्सिंग रिंग में उतरे इक़बाल खान, बोले- इस सीन के लिए मुझे बॉक्सिंग ‘अनलर्न’ करनी पड़ी

भीष्म पितामह की भूमिका निभा रहे मनीष वाधवा ने बताया, "मानसून की खूबसूरती उसकी सादगी में है। मुझे अपने बच्चों के साथ नूडल्स और हॉट चॉकलेट का आनंद लेना बहुत अच्छा लगता है। बाहर बारिश हो और परिवार साथ हो, तो वह समय हमेशा यादगार बन जाता है।"

'पुष्पा इम्पॉसिबल' में शनाया का किरदार निभा रहीं मुस्कान बामने ने कहा, "मेरे लिए मानसून गरम चाय और कुरकुरे पकौड़ों के बिना अधूरा है। जैसे ही बारिश शुरू होती है, इनकी तलब लगने लगती है। परिवार के साथ बैठकर बारिश देखते हुए इन्हें खाना इस मौसम का सबसे खूबसूरत एहसास है।"

वहीं 'यादें' में डॉ. सृष्टि की भूमिका निभा रहीं गुलकी जोशी ने कहा, "मुझे मानसून में कांदा भजिया और गरमा-गरम चाय बेहद पसंद है। हल्की बारिश के बीच यह स्वाद मुझे तुरंत खुश कर देता है। यह एक ऐसी परंपरा है, जिसे मैं कभी मिस नहीं करना चाहती।"

सोनी सब के कलाकारों की ये पसंद दर्शाती है कि मानसून का असली मजा सिर्फ बारिश में नहीं, बल्कि परिवार के साथ बिताए गए उन खास पलों और स्वादिष्ट व्यंजनों में भी छिपा होता है।

सोनी सब पर 'यादें', 'हस्तिनापुर के वीर' और 'पुष्पा इम्पॉसिबल' का आनंद लिया जा सकता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.