गोरखपुर: यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान ढेर, कांस्टेबल घायल

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और गोरखपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू मुठभेड़ में मारा गया। आरोपी पर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ के एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ और खोराबार थाना पुलिस ने रामनगर कड़जहां फोरलेन पर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख मुस्तफिजुल ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। गंभीर रूप से घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ के कांस्टेबल महेंद्र सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए। उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने मौके से .32 बोर की पिस्टल, एक मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आजमगढ़ निवासी मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी, चोरी और पुलिस हिरासत से फरार होने समेत 10 गंभीर मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.