Ballia News : नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 14 जुलाई को वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि 13 जुलाई की सुबह मेरी आठ वर्षीय लड़की स्कूल जा रही थी।

रास्ते में रोक कर मेरी लड़की से छोटेलाल यादव ने कहा कि स्कूल बन्द है। मेरी लड़की बोली कि स्कूल बन्द है तो मैं घर चली जाऊंगी, तब छोटे लाल उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

यह भी पढ़े - Ballia News: हरिकीर्तन से घर लौट रहे अधेड़ की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता ने शोर मचाया तो छोटेलाल उसे मारने पीटने लगा, लेकिन आते जाते लोगों को देखकर भाग गया। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने 44 वर्षीय आरोपी छोटेलाल यादव को रामपुर गांव के पास से बुधवार गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। पुलिस टीम उप निरीक्षक गौतम सरोज, हेड कां. राकेश कुमार व रोहित बिन्द शामिल थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.