UP News: पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल छात्रा पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत; आरोपी हिरासत में

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में बुधवार सुबह एक पैरामेडिकल छात्र ने अपनी सहपाठी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची एक स्टाफ नर्स भी हमले में घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, भुता (बरेली) के केसरपुर गांव निवासी कशिश पटेल (20) मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन प्रथम वर्ष की छात्रा थीं और प्रशिक्षण के लिए जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में आई थीं। इसी दौरान कानपुर निवासी सागर सिंह ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कशिश के गले और पेट पर गंभीर चोटें आईं।

कशिश को बचाने के प्रयास में आगे आई स्टाफ नर्स निधि, निवासी चौक बाजार (पीलीभीत), भी घायल हो गईं। उनके हाथ में चाकू लगने से चोट आई है।

घटना के दौरान मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से चाकू बरामद कर लिया। गंभीर रूप से घायल कशिश को पहले मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, फिर बेहतर उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपी सागर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुबह करीब 8:24 बजे आरोपी सीटी स्कैन कक्ष में पहुंचा और कुछ देर बाद बाहर चला गया। इसके बाद वह एक्स-रे कक्ष में गया, जहां बैग से चाकू निकालकर उसे अपने एप्रन में छिपाया। करीब 8:34 बजे वह दोबारा सीटी स्कैन कक्ष में पहुंचा और छात्रा पर हमला कर दिया। पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के सुझाव भी शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.