अदाणी ग्रुप पहली बार भारत के टॉप-10 सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में शामिल, ब्रांड वैल्यू 8.48 अरब डॉलर पहुंची

नई दिल्ली। अदाणी ग्रुप ने पहली बार भारत के सबसे मूल्यवान ब्रांड्स की सूची में टॉप-10 में जगह बनाई है। दुनिया की अग्रणी स्वतंत्र ब्रांड वैल्यूएशन कंसल्टेंसी ब्रांड फाइनेंस की 'ब्रांड फाइनेंस इंडिया 100 रिपोर्ट-2026' के अनुसार, अदाणी ग्रुप ने एक वर्ष में 13वें स्थान से छलांग लगाकर 8वां स्थान हासिल किया है। कंपनी का दावा है कि वह महज तीन वर्षों में टॉप-10 में पहुंचने वाला सबसे तेज़ भारतीय कॉर्पोरेट ब्रांड बन गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अदाणी ग्रुप की ब्रांड वैल्यू बढ़कर 8.48 अरब डॉलर हो गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 31.3 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि भारत के टॉप-20 ब्रांड्स में सबसे तेज़ वार्षिक वृद्धि मानी गई है। इसके साथ ही अदाणी ग्रुप देश का तीसरा सबसे बड़ा कॉर्पोरेट ब्रांड भी बन गया है।

यह भी पढ़े - टेक्नोलॉजी के दम पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने तेज की बीमा सेवाएं, ग्राहकों को मिल रहा बेहतर अनुभव

अदाणी पावर बना देश का नंबर-1 एनर्जी ब्रांड

रिपोर्ट में सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन अदाणी पावर का रहा, जिसकी ब्रांड वैल्यू 152 प्रतिशत बढ़कर 1.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इसके साथ अदाणी पावर भारत का नंबर-1 एनर्जी ब्रांड बन गया। वहीं अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस भी देश के टॉप-5 एनर्जी ब्रांड्स में शामिल हुए, जबकि अदाणी टोटल गैस ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स में भी बड़ी छलांग

ब्रांड फाइनेंस के अनुसार, रैंकिंग केवल वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर नहीं, बल्कि उपभोक्ता धारणा, ब्रांड की विश्वसनीयता, बाजार में प्रभाव, भविष्य की आय क्षमता और ब्रांड की समग्र मजबूती जैसे कई मानकों के आधार पर तैयार की जाती है। अदाणी ग्रुप का ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स (BSI) बढ़कर 84 हो गया है, जो भारत के शीर्ष 20 ब्रांड्स में सबसे तेज़ सुधारों में शामिल है।

ब्रांड फाइनेंस एशिया-प्रशांत के प्रबंध निदेशक एलेक्स हेग ने कहा कि अदाणी ग्रुप का टॉप-10 में पहुंचना इस बात का संकेत है कि समूह भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा क्षेत्रों में उसका विस्तार उसकी ब्रांड पहचान को लगातार मजबूत कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 में भारत के टॉप-100 ब्रांड्स की कुल ब्रांड वैल्यू बढ़कर 252.8 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.