बुंदेली शेफ सीज़न-4: दूसरे ऑडिशन से सात प्रतिभागियों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

छतरपुर। बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक-कला को नई पहचान देने वाली ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता 'बुंदेली शेफ सीज़न-4' के दूसरे ऑडिशन का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस चरण में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से सात प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

बुंदेलखंड 24x7 द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी पारंपरिक रेसिपीज़, बेहतरीन स्वाद और आकर्षक प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। दूसरे ऑडिशन से दीक्षा पटेल, किरण लाल, नाज़मी अख्तर, ऋतिका शर्मा, रुचि जैन, सुरुचि जैन और वरीशा नियाज़ी अगले दौर के लिए चयनित हुई हैं।

यह भी पढ़े - अपना दल (एस) का 10वां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 9 अगस्त को, सोशल मीडिया और AI के इस्तेमाल पर मिलेगा प्रशिक्षण

प्रतिभागियों ने बुंदेलखंड के पारंपरिक व्यंजनों को अपने अनोखे अंदाज़ में प्रस्तुत करते हुए स्वाद, रचनात्मकता और प्रस्तुति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे निर्णायकों के साथ उपस्थित लोगों ने भी सराहा।

बुंदेलखंड 24x7 के फाउंडर डॉ. अतुल मलिकराम ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "बुंदेली शेफ सीज़न-4 को प्रतिभागियों का लगातार मिल रहा उत्साह यह साबित करता है कि बुंदेलखंड की महिलाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यह मंच केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उन महिलाओं के लिए अपनी पहचान बनाने का अवसर है, जिनकी पाक-कला वर्षों से घर की सीमाओं तक सीमित रही है। हमें विश्वास है कि आने वाले चरणों में भी प्रतिभागी अपने हुनर से सभी को प्रभावित करेंगी और बुंदेलखंड की पारंपरिक पाक विरासत को नई पहचान मिलेगी।"

पहले और दूसरे ऑडिशन से चयनित प्रतिभागी अब क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी। इसके बाद सफल प्रतिभागी सेमीफाइनल और फिर अगस्त के अंत में आयोजित ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक महिलाओं के लिए अभी भी अवसर उपलब्ध है। तीसरा और अंतिम ऑडिशन 20 जुलाई को आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।

पिछले तीन सफल सीज़नों की तरह इस वर्ष भी 'बुंदेली शेफ' केवल स्वाद की प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, पहचान और बुंदेलखंड की समृद्ध पाक विरासत को नई पहचान देने का एक सशक्त मंच बनकर उभर रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.