बलिया में भीषण सड़क हादसा, डम्पर की चपेट में आये तीन लोगों की मौत

बलिया: कोतवाली थाना क्षेत्र में एक डंपर ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बलिया कोतवाली के प्रभारी संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर मोहल्ले में मंगलवार देर रात लगभग डेढ़ बजे एक पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में दूसरे डंपर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। 

उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों मोहित कुमार (24), जितेंद्र यादव (25) और गुड्डू यादव (26) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों मृतक बिहार राज्य के बक्सर जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि ये तीनो मृतक ट्रक में बालू लोड करने का काम करते थे। 

यह भी पढ़े - Ballia Murder : ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट...
बलिया : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन
पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.