बलिया: मोटर मैकेनिक की दुकान में आग लगने से दुकानदार को काफी नुकसान हुआ

बांसडीह, बलिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बांसडीह के सामने स्थित एक मोटर मैकेनिक की गुमटी में रविवार को अज्ञात परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपए का समान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

बांसडीह कस्बे के बहादुरगंज निवासी लक्ष्मण प्रसाद कचहरी स्थित आराधना टाकीज के समाने मोटरसाइकिल बनाने का कार्य गुमटी रखकर करता था। रविवार की सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने उसकी गुमटी से धुआं निकलते देख प्रशासन एवं दुकानदार को सूचना दिया।

यह भी पढ़े - बांदा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 154 कर्मियों के तबादले

जब तक प्रशासन या फायर ब्रिगेड पहुंचता, गुमटी पूरी तरह आग के हवाले हो चुकी थी। दुकानदार ने बताया कि मोटरसाइकिल में प्रयुक्त होने वाला लगभग 50 हजार रुपए का मोबिल, ग्राहकों के मोटरसाइकिल के दो इंजन, मोटरसाइकिल में लगने वाले कल पुर्जे 60 हज़ार रुपए, मरमत करने वाले सभी औजार इत्यादि जलकर राख हो गया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.