नवविवाहिता के कमरे में मिला विवाह कराने वाला अगुवा, पति ने बाहर से बंद किया दरवाजा; पुलिस कर रही जांच

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया। घटना एक नवविवाहिता से जुड़ी है, जिसकी शादी बीते 11 जून को हुई थी। फिलहाल विवाहिता अपने मायके आई हुई थी। इसी दौरान उसके पति को सूचना मिली कि विवाह तय कराने वाला अगुवा उसकी पत्नी के कमरे में मौजूद है।

जानकारी मिलने पर पति देर रात ससुराल पहुंचा और संबंधित कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद शोर-शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां देर रात तक पूछताछ और पंचायत का दौर चलता रहा।

यह भी पढ़े - Ballia News : अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि बरदह थाना क्षेत्र की 27 वर्षीय युवती का विवाह 11 जून को जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र में हुआ था। विवाहिता 1 जुलाई को मायके आई थी। जौनपुर निवासी देवी प्रसाद राम, जो झाड़-फूंक करने के साथ सब्जी बेचने का कार्य करता है, दोनों परिवारों का पुराना परिचित बताया जाता है। उसी ने दोनों परिवारों के बीच विवाह तय कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

परिजनों के अनुसार, विवाह के कुछ समय बाद देवी प्रसाद अपनी दुकान बंद कर कहीं चला गया था। इसी बीच नवविवाहिता के पति को जानकारी मिली कि वह पिछले तीन दिनों से उसकी पत्नी के मायके में ठहरा हुआ है। सूचना की पुष्टि के लिए पति चुपचाप ससुराल पहुंचा और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद उसने कथित तौर पर दोनों को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात भीषण गर्मी के कारण विवाहिता के माता-पिता घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान पति ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और लोगों को बुला लिया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। बाद में परिजनों को भी बुलाया गया, जहां देर रात तक बातचीत और पंचायत चलती रही। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.