- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Ballia News : अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के अखोप स्थित इंडियन बैंक तेंदुआ एवं देवेंद्र डिग्री कॉलेज के समीप शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो चालक चंद्रदेव उर्फ मोनू राजभर की मौके पर ही जान चली गई।
सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।
बताया जा रहा है कि चंद्रदेव उर्फ मोनू राजभर अपने परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा जल्द ही दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
