- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : घर में अकेली थी किशोरी, जबरदस्ती, छेड़खानी
Ballia News : घर में अकेली थी किशोरी, जबरदस्ती, छेड़खानी
बांसडीह, बलिया: घर में अकेली नाबालिग लड़की के साथ जोर जबरदस्ती, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को दिए तहरीर में मां ने बताया है कि 7 जून को वह इलाज कराने के लिए बलिया गई थीं। घर पर उनकी 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। सुबह करीब 10 बजे हल्दी थाना क्षेत्र के बजरहां निवासी सोनू चौहान उर्फ लड्डू अचानक उनके घर में घुस गया। आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया, तो आस पास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपित पीड़िता को मारपीट करने, जान से मारने और जान माल व इज्जत को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के बीच बचाव करने के कारण पीड़िता की जान बच सकी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
