- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- पति की अंतिम यात्रा 50 मीटर ही पहुंची थी कि पत्नी ने भी त्यागे प्राण, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
पति की अंतिम यात्रा 50 मीटर ही पहुंची थी कि पत्नी ने भी त्यागे प्राण, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
बलिया: रतसर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 (आनंद नगर) में रविवार को पति-पत्नी की एक साथ अंतिम विदाई का मार्मिक दृश्य देखने को मिला। पति की अंतिम यात्रा घर से करीब 50 मीटर ही आगे बढ़ी थी कि पत्नी के निधन की खबर आ गई। इसके बाद दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
पति की अंतिम यात्रा के बीच पत्नी के निधन की खबर सुनकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। इसके बाद शवयात्रा वापस घर लाई गई और दोनों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया गया।
परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पति-पत्नी की अर्थियां एक साथ उठीं और एक ही स्थान पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
दोनों के एक साथ अंतिम विदाई लेने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों ने इसे पति-पत्नी के गहरे आपसी जुड़ाव और साथ का बेहद मार्मिक प्रसंग बताया।
