बलिया: हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निशानदेही पर गड़ासा बरामद

भीमपुरा, बलिया: भीमपुरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दाव/गड़ासा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके पुत्र की हत्या करने की नीयत से बांका से हमला किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं 109(1), 115(2), 351(3) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़े - Ballia News : बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई आज, पैतृक गांव खनवर में उमड़ा जनसैलाब

मामले में वांछित भृगुनाथ शर्मा पुत्र राम अवध शर्मा, निवासी शाहपुर टिटिहा, थाना भीमपुरा को पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग किडिहरापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दाव/गड़ासा बरामद किया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण प्रजापति, हेड कांस्टेबल शिवचंद, कांस्टेबल समर्थ और जयप्रकाश चौधरी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को चाकू से किया घायल बलिया: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को चाकू से किया घायल
बांसडीह, बलिया: बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव के पास रविवार को बाइक सवार तीन युवकों ने एक हलवाई को...
बलिया: हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निशानदेही पर गड़ासा बरामद
बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.