बलिया में करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के डुमरी गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, डुमरी गांव निवासी अवधेश प्रसाद बिंद का 14 वर्षीय पुत्र अमरजीत गांव में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। इसी दौरान मकान की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

यह भी पढ़े - Ballia News : बाबा बालखंडी नाथ धाम में शिवमहापुराण कथा, उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने किया श्रद्धालुओं का अभिवादन

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

किशोर की मौत से गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.