ज़ी एक्शन पर ‘चक्र’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, सस्पेंस और रोमांच से भरपूर कहानी आएगी दर्शकों के बीच

मुंबई, जून 2026: ज़ी एक्शन अपने दर्शकों के लिए सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्म ‘चक्र’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर लेकर आ रहा है। एक साधारण नवविवाहित जोड़े की जिंदगी में अचानक आए रहस्यमयी मोड़ पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करती है। फिल्म का प्रसारण गुरुवार, 18 जून को शाम 7:30 बजे सिर्फ ज़ी एक्शन पर किया जाएगा।

फिल्म की कहानी अरविंद और दिशा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के बाद अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और अपने भविष्य के सपने संजो रहे होते हैं। उनकी खुशहाल जिंदगी उस समय पूरी तरह बदल जाती है, जब दिशा अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो जाती है। उसके पीछे कोई संदेश, कोई चेतावनी या कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिलता।

यह भी पढ़े - 25 Years of Gadar: 25 साल बाद भी कायम है ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का जादू, ज़ी परिवार मना रहा खास जश्न

पत्नी की तलाश में निकले अरविंद के सामने एक के बाद एक ऐसे रहस्य सामने आते हैं, जो मामले को सुलझाने के बजाय और अधिक उलझा देते हैं। हर नया सुराग कहानी में सस्पेंस और रोमांच को और बढ़ाता है।

रमेश कदुमुला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लक्ष चदलावड़ा और दिगंगना सूर्यवंशी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा नोएल सीन, रवि प्रकाश, किरीती दामराजू, रवि वर्मा और चित्रम श्रीनू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

रोमांचक घटनाओं, अप्रत्याशित मोड़ों और रहस्य से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है।

देखिए ‘चक्र’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, गुरुवार 18 जून को शाम 7:30 बजे, सिर्फ ज़ी एक्शन पर।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.