- Hindi News
- मनोरंजन
- Pushpa Impossible: “शनाया के मजबूत रूप और भीतर की नाजुक भावनाओं के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण था”
Pushpa Impossible: “शनाया के मजबूत रूप और भीतर की नाजुक भावनाओं के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण था” – मुस्कान बामने
मुंबई, जून 2026: सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ अपने भावनात्मक उतार-चढ़ाव, पारिवारिक रिश्तों और अप्रत्याशित मोड़ों के साथ दर्शकों को लगातार बांधे हुए है। कादंबरी (बृंदा त्रिवेदी) की बदले की भावना के साथ बापोदरा चाल में वापसी के बाद पुष्पा (करुणा पांडे) और उसके परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी बीच चिराग (नितिन बाबू) और मानवा (रसिका धोंबले) की नई जिंदगी शुरू होने से पहले ही हालात पूरी तरह बदल जाते हैं।
अब सवाल यह है कि क्या पुष्पा अपने परिवार को बिखरने से बचा पाएगी या शनाया और चिराग की यह शादी मानवा और चिराग की प्रेम कहानी का अंत साबित होगी?
शनाया की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री मुस्कान बामने ने कहा, “यह ट्रैक मेरे किरदार के लिए काफी भावनात्मक है। शनाया खुद को अपमानित और टूटता हुआ महसूस करती है और उसी दर्द में एक ऐसा फैसला लेती है, जो तीनों की जिंदगी बदल देता है। मुझे सबसे खास यह लगा कि वह सिर्फ बदले की भावना से नहीं, बल्कि अपने दर्द और टूटे हुए विश्वास के कारण ऐसा करती है। एक कलाकार के तौर पर उसके मजबूत व्यक्तित्व और अंदर छिपी संवेदनशील भावनाओं को दिखाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रहा। दर्शकों को इस ट्रैक में शनाया का एक नया रूप देखने को मिलेगा।”
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी सब पर किया जाता है।
