बलिया के अभिजीत तिवारी सत्यम को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी

बांसडीह, बलिया: भारतीय युवा कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं बांसडीह निवासी अभिजीत तिवारी सत्यम को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी सांगठनिक क्षमता और सक्रिय कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए उन्हें पिथौरागढ़ जिले की धारचूला और डीडीहाट विधानसभा सीटों का कोऑर्डिनेटर (समन्वयक) नियुक्त किया है।

इस मनोनयन के बाद क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे अभिजीत तिवारी सत्यम की लंबे समय से की जा रही जमीनी मेहनत, संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रिय योगदान का सम्मान बताया है।

यह भी पढ़े - Ballia News: जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि सत्यम अपने अनुभव और सांगठनिक कौशल के दम पर उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को मजबूत करेंगे तथा धारचूला और डीडीहाट क्षेत्रों में संगठन को मजबूती देने के साथ चुनावी तैयारियों को गति प्रदान करेंगे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.