बलिया : पोखरे में खो गया किशोर, मचा कोहराम

बैरिया, Ballia News : बैरिया थाना के बगल में स्थित सुरजन बाबा के पोखरे में मंगलवार को नहाते समय गोलू (15) पुत्र बृज कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोलू के परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। 

सुरजन बाबा के पोखरा में पानी भरा हुआ है, जिसमें आस-पास के मुहल्लों और गांवों के बच्चे इसमें तैरने और तैरना सीखने के लिए काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। मंगलवार को मिश्र के मठिया निवासी गोलू अपने साथियों के साथ पोखरे में स्नान करने के लिए आया था। उसे तैरना नहीं आता था। वह किनारे ही स्नान कर रहा था, तभी फिसलकर गहरे पानी में चला गया। यह देख उसके साथ के लड़कों ने शोर मचाया। इस पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। कुछ उत्साही नौजवान उसे निकालने के लिए पोखरे में उतरे और लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद पोखरे से किशोर को निकाला जा सका। फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गोलू मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़े - Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.