- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
बलिया में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
बलिया: जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुखपुरा पुलिस को यह सफलता मिली। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नित्यानंद उपाध्याय पुत्र अशोक कुमार, निवासी ग्राम चांदीपुर खुर्द, थाना राजे सुल्तानपुर, जिला अंबेडकर नगर (वर्तमान पता: जीराबस्ती, थाना सुखपुरा, बलिया) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे, हेड कांस्टेबल संतोष राजभर, दिनेश चौधरी तथा हेड कांस्टेबल विनय सिंह (चालक) शामिल रहे।
