Aaj Ka Rashifal 12 Feb 2026: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष

आज महिलाओं को अपने व्यवहार में संयम रखना चाहिए। मन में कई तरह के विचार एक साथ आ सकते हैं। गूढ़ विषयों के अध्ययन की ओर रुझान बढ़ेगा। दूसरों से अधिक सलाह लेने से भ्रम की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifa 5 Feb 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है

वृष

आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना है। नई तकनीक के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। आंखों में परेशानी या सिरदर्द हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

मिथुन

आज आपकी सलाह से दूसरों को लाभ मिलेगा। अचल संपत्ति की खरीद को लेकर विचार बन सकता है। कार्यक्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को पदोन्नति के योग हैं।

कर्क

दोपहर के बाद का समय आपके लिए सुखद रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी, कार्यक्षेत्र में सुधार की आवश्यकता होगी।

सिंह

आज साहसिक कार्य करने की इच्छा प्रबल होगी। अपनी कमियों को लेकर मन थोड़ा उदास रह सकता है। अहंकार के कारण परिजन नाराज हो सकते हैं। अधिकारियों के साथ व्यवहार संतुलित रखें।

कन्या

अधीनस्थ कर्मचारी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे। दूर स्थानों की यात्रा के योग बन रहे हैं। नए कारोबार में निवेश कर सकते हैं। मीडिया और प्रकाशन से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

तुला

विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आप दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगे। घर का वातावरण सुखद रहेगा। कटु वाणी से बचें।

वृश्चिक

आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी।

धनु

पूर्व में की गई किसी गलती का असर आज महसूस हो सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर चिंता रहेगी। मन को शांत रखें। घरेलू खर्च बढ़ सकता है। स्वार्थी लोगों से सावधान रहें।

मकर

दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। कार्य की गुणवत्ता में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ मिल सकता है। निजी रिश्तों को समय देंगे।

कुंभ

सरकारी नौकरी करने वालों का मन आज काम में कम लगेगा। कारोबार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रह सकती है, मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। कार्य के प्रति निष्ठा बनी रहेगी।

मीन

अनावश्यक कार्यों में समय न गंवाएं। सहकर्मी सहयोग करेंगे। व्यवसाय में आकस्मिक धन हानि संभव है। धार्मिक कार्यों में मन कम लगेगा। पिता के किसी निर्णय से नाराज़गी हो सकती है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.