बलिया में पूर्व प्रधान की स्मृति में मेगा नेत्र शिविर का आयोजन आज

बलिया: दुबहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगवा के पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक की 29वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को नि:शुल्क नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर नगवा गांव स्थित त्रिदंडी स्वामी मंदिर के पास आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार, शिविर सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच के साथ नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़े - चित्रकूट में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

केदारनाथ पाठक सेवा संस्थान के अध्यक्ष नितेश पाठक ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वर्गीय केदारनाथ पाठक के समाजसेवी कार्यों को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.