बलिया के शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, उठाई ये मांगें

Ballia News : आदर्श शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन बलिया के बैनर तले शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। मांग पत्र के जरिये शिक्षामित्रों ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में लगभग एक लाख पचास हजार शिक्षामित्र 23 वर्षों से निरन्तर शिक्षण कार्य कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के 25 जुलाई 2017 के फैसले से पूरी तरह से शिक्षामित्रों तथा उनके परिवार के भरण-पोषण पर संकट खड़ा हो गया। इन परिस्थितियों में मानसिक प्रताड़ता झेल रहे लगभग 8000 से अधिक शिक्षामित्रों की असमय से मृत्यु हो चुकी है। शिक्षामित्रों को पूर्ण आशा व विश्वास है कि आप द्वारा शिक्षामित्रों के हित में त्वरित निर्णय लिया जायेगा, जिसकी घोषणा देश के सर्वहितैषी प्रधानमंत्री जी द्वारा वाराणसी की धरती पर स्वयं की जा चुकी है। आदर्श शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अखिलेश सिंह प्रवक्ता व जिला महामंत्री शशिकांत चौबे, दीपक उपाध्याय, अशोक कुमार यादव, संजय कुमार मिश्र इत्यादि शिक्षामित्र मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव

Screenshot_2023-12-01-22-21-56-70_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

प्रमुख मांगें

-संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार 'समान कार्य के लिए समान वेतन' लागू करते हुए स्थायी सेवा नियमावली बनाकर एक लाख पचास हजार शिक्षामित्र परिवार को जीवनदान देने की कृपा करें।

-शिक्षामित्रों को पूर्व की भांति मूल विद्यालय वापसी का आदेश किया जाय।

-महिलाओं को उनकी ससुराल के विद्यालय में भेजा जाय।

-मृतक शिक्षामित्रों के परिवार को यथोचित सरकारी नौकरी/मुआवजा दिया जाय।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.