Road accident in ballia: बलिया में गुरुवार का दिन रहा हादसों का दिन, अलग-अलग हादसों में 1 महिला की मौत, 10 लोग घायल

Ballia Road accident: बलिया में गुरुवार हादसों से भरा रहा। इन हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।

Ballia Road accident: बलिया में गुरुवार हादसों से भरा रहा। इन हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा नगरा-गडवार मार्ग पर सोनाडी गांव के समीप आगे जा रहे ई-रिक्शा में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स कार ने टक्कर मार दी। इससे 2 महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन फानन में घायलों को पीएचसी पहुंचाया। जहां से सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय 54 वर्षीय महिला राजकुमारी की मौत हो गई। जबकि अनिल कुमार (40), प्रभा देवी (34), मंटू (40), सोनू कुमार (34) घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक 40 वर्षीय विक्की सिंह भी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News: मनियर में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की नवजात बच्ची की मौत, पुलिस ने डीजे किया सीज

इधर, एक अन्य हादसे में नगरा-रसड़ा मार्ग पर आरामशीन के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। बिलौझा थाना हलधरपुर मऊ निवासी साधना देवी (32), राकेश कुमार (23), बिगनी देवी (60), खरुआंव थाना नगरा निवासी शिवप्रसाद (80) व एथिलापुर थाना रसदा निवासी रतन गुप्ता (30) घायल हो गए. ई-रिक्शा में। गया। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा ले गए। इधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.