Road Accident in Ballia : ट्रैक्टर चालक के बगल में बैठे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार चौराहे पर रविवार की शाम सड़क हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मजदूर के घर में कोहराम मच गया.

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार चौराहे पर रविवार की शाम सड़क हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मजदूर के घर में कोहराम मच गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

उभांव थाना क्षेत्र के हथौड़ी (चंदाडीह का डेरा) निवासी कतवारू राजभर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार की शाम वह ट्रैक्टर पर चालक के बगल वाली सीट पर बैठकर बांसडीह से कैथवली की ओर जा रहा था। मैरीटार चौराहे के पास बने ब्रेकर पर गाड़ी उछलने से कतवारू का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और दुर्भाग्यवश ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में पीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़े - बलिया: लखनेश्वरडीह मंदिर में पुजारी को बंधक बनाकर लाखों की चांदी चोरी, तीन टीमें गठित

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.