- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल ; शादी समारोह से लौटते समय हादसा
Road Accident in Ballia : सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल ; शादी समारोह से लौटते समय हादसा
On
Ballia News : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर गेट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे की है।
बताया जा रहा है कि गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर डेहमा निवासी टीपू उर्फ आफताब अहमद (32) पुत्र अमरूल्ला अहमद अपनी पत्नी नज़राना के साथ गड़वार थाना क्षेत्र के धनौती गांव में अपने भांजे की शादी में आये थे, जहां से गुरुवार को ताजपुर लौट रहे थे। मानपुर गेट के पास किसी अज्ञात वाहन ने चितबड़ागांव के मानपुर गेट के पास सामने से टक्कर मार दिया।
हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल पति पत्नी को जिला चिकित्सालय भेजने के साथ ही टीपू के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचित किया। वहीं चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने टीपू उर्फ आफताब अहमद को मृत घोषित कर दिया। पत्नी नज़राना खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने टीपू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें और भी हैं
Latest News
05 Nov 2026 23:17:56
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
