Ballia News: अपहरण मामले में विरोध प्रदर्शन, भाजपा और कांग्रेस नेताओं सहित 14 पर गंभीर धाराओं में मुकदमा

Ballia News: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस कार्रवाई के विरोध में सीओ कार्यालय पहुंचे भाजपा, कांग्रेस और अन्य संगठनों के नेताओं समेत 14 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह की तहरीर पर, प्रदर्शन के दौरान जुटाए गए वीडियो साक्ष्यों के आधार पर की गई है।

पुलिस के अनुसार, इन लोगों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने, विधि विरुद्ध जमाव करने और पुलिस अधिकारियों से अभद्रता करने के आरोप हैं। नामजद आरोपियों में भाजपा के सहतवार मंडल अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी 'सत्यम', अखिल भारतीय गोस्वामी समाज के जिलाध्यक्ष हरेंद्र गिरी, राहुल मिश्रा, शुभनाथ गिरी, पंकज गिरी, अजीत मिश्रा, अवनीश मिश्रा, गुड्डू पांडे, चंदन तिवारी, आशीष प्रताप सिंह, रोहित सिंह और बुचन सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़े - Ballia News : गंगा-सरयू घाटों पर नाव सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, बिना पंजीकरण नाव संचालन पर रोक

कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि सभी नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं सीओ बांसडीह प्रभात कुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.