बलिया में दर्दनाक हादसे के बीच हुई शादी, छोटे भाई की मौत के बाद एंबुलेंस से पहुंचा दूल्हा

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक ऐसी शादी हुई, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। घर में जहां छोटे भाई की मौत का मातम पसरा था, वहीं अस्पताल में भर्ती दूल्हे की सलामती की दुआएं मांगी जा रही थीं। दुख और दर्द के बीच सिंदूरदान की रस्म पूरी हुई, जिसे देखकर मौजूद लोगों की आंखें छलक पड़ीं।

जानकारी के अनुसार पकड़ी क्षेत्र के भीटिया गांव निवासी अंकित पांडेय की शादी बांसडीह के मझवां वार्ड नंबर-9 निवासी तेगा तिवारी की पुत्री प्रमिला से तय थी। शुक्रवार को बरात जानी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।

यह भी पढ़े - Ballia News: छपरा एक्सप्रेस में 36.25 लाख रुपये के साथ युवक गिरफ्तार, आयकर विभाग को दी गई सूचना

इसी दौरान अंकित अपने छोटे भाई सर्वजीत पांडेय के साथ बाइक से दाढ़ी बनवाने पास की चट्टी पर गया था। लौटते समय एक अनियंत्रित स्कूल बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान छोटे भाई सर्वजीत की मौत हो गई। वहीं दूल्हे अंकित की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

छोटे बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसी बीच परिजनों और शुभचिंतकों ने निर्णय लिया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शादी की जरूरी रस्म पूरी कराई जाएगी।

डॉक्टरों से विशेष अनुमति लेने के बाद गंभीर रूप से घायल अंकित को गाड़ी से मझवां लाया गया। वह न ठीक से चल पा रहा था और न खड़ा हो पा रहा था। गाड़ी के भीतर ही पुरोहितों ने मंत्रोच्चार कराया और कांपते हाथों से अंकित ने प्रमिला की मांग में सिंदूर भरा।

यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। शादी की अनिवार्य रस्म पूरी होने के तुरंत बाद अंकित को दोबारा ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.