निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की अपील, बोले- हमने 10 साल काम किया, आप हमें 10 हजार वोटों से विजयी बनाएं

बलिया। बेलथरारोड आदर्श नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने अपनी पत्नी व भाजपा प्रत्याशी रेणु गुप्ता के समर्थन में वोट की अपील की.

बलिया। बेलथरारोड आदर्श नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने अपनी पत्नी व भाजपा प्रत्याशी रेणु गुप्ता के समर्थन में वोट की अपील की. उन्होंने कहा कि हमने पिछले 10 साल काम किया। अब हमें 10 हजार से ज्यादा वोटों से जिताएं।

उन्होंने कहा कि लोग जाति, धर्म और पार्टी की बंदिशों को तोड़कर निर्भय होकर मतदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आपके साथ है, अब सिर्फ बड़े काम तेजी से करने हैं। सड़क, नालियां, बिजली और साफ-सफाई के बुनियादी काम लगातार चल रहे हैं और होते रहेंगे। बड़ा काम करने के लिए अब बड़ी जनमत की जरूरत है।

यह भी पढ़े - बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे

आदर्श बेलथरोड़ नगर पंचायत के आदर्श निवासी, आपने इस चुनाव में इतिहास रचने का संकल्प लिया है। जाति, धर्म और पार्टी की बंदिशों को तोड़कर लोग निर्भय होकर मतदान कर रहे हैं और 10 हजार पार के नारे को पूरा कर रहे हैं. इसमें शहर का हर वर्ग भाग लेगा।

उन्होंने कहा कि हमने 10 साल काम किया, सबका सम्मान किया और 10 साल के विकास कार्यों से 10 हजार को पार करने का लक्ष्य आसान हो गया है। हर कोई आपसे खुलकर मिल रहा है। आज बेल्थरारोड के नगरवासी किसी ढोंग और दबाव में नहीं हैं। कोरोना के प्रभाव से जिस वार्ड में रंगीन इंटरलॉकिंग, नाली व आकर्षक लाइट का कार्य अधूरा रह गया है, हमारी पहली प्राथमिकता चुनाव के बाद उसी वार्ड क्षेत्र में होगी.

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.