- Hindi News
- धर्म संस्कृति
- टी-सीरीज ने एआई आधारित भक्ति सीरीज ‘मां वैष्णो देवी और उनकी अद्भुत गाथा’ लॉन्च की
टी-सीरीज ने एआई आधारित भक्ति सीरीज ‘मां वैष्णो देवी और उनकी अद्भुत गाथा’ लॉन्च की
मुंबई। संगीत और फिल्म निर्माण कंपनी T-Series ने अपनी पहली एआई-आधारित भक्ति सीरीज ‘मां वैष्णो देवी और उनकी अद्भुत गाथा’ लॉन्च कर एआई-ड्रिवेन कंटेंट के क्षेत्र में प्रवेश की घोषणा की है।
टी-सीरीज का कहना है कि इस पहल के जरिए वह एआई-आधारित कंटेंट स्पेस में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्यधारा की स्टोरीटेलिंग में शामिल कर रही है।
कंपनी के मुताबिक, एआई के उपयोग से विजुअल स्टोरीटेलिंग को बेहतर बनाने, पौराणिक कथाओं को बड़े पैमाने पर नए रूप में प्रस्तुत करने और विशेष रूप से युवा डिजिटल-फर्स्ट दर्शकों के लिए अधिक इमर्सिव अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।
टी-सीरीज ने कहा कि ‘मां वैष्णो देवी और उनकी अद्भुत गाथा’ के माध्यम से भारतीय सिनेमा और भक्ति कंटेंट में एआई आधारित कहानी कहने के एक नए दौर की शुरुआत की जा रही है।
इस सीरीज का निर्माण टी-सीरीज एआई टीम ने किया है। इसमें कैज़ाद घेरडे का ओरिजिनल बैकग्राउंड स्कोर, कामिल अहमद का साउंड डिजाइन और डॉ. समिक बसु के शोध का योगदान शामिल है।
