- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कानपुर
- कानपुर में दो तस्कर गिरफ्तार, एलएसडी-कोकीन समेत मादक पदार्थ बरामद
कानपुर में दो तस्कर गिरफ्तार, एलएसडी-कोकीन समेत मादक पदार्थ बरामद
कानपुर। कानपुर नगर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एलएसडी, कोकीन, चरस, गांजा, हशीश सहित अन्य सामग्री, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि नवाबगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एनआरआई सिटी, मैनावती मार्ग गेट के पास स्टैला नाओमी होटल के निकट से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. फरदीन, निवासी शीतला बाजार, जाजमऊ और मोहित जायसवाल, निवासी संतनगर चौराहा, गुमटी नंबर-5, थाना फजलगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 0.15 ग्राम एलएसडी, 23.47 ग्राम गांजा, 5.49 ग्राम चरस, 0.60 ग्राम हशीश, 1.19 ग्राम कोकीन, पांच क्रशर, एक पैकेट स्मोकिंग फिल्टर, चार पैकेट स्मोकिंग पेपर, 49,200 रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
इस संबंध में नवाबगंज थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
