एसुस इंडिया ने ड्रॉप ज़ोन नेटवर्क का विस्तार कर 22 नए स्टोर जोड़े

पुणे। ASUS इंडिया ने अपनी ‘ड्रॉप ज़ोन’ पहल के तहत 22 अतिरिक्त स्टोर्स जोड़कर देशभर में आफ्टर-सेल्स सपोर्ट नेटवर्क का विस्तार किया है।

कंपनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को अधिक सुलभ, पारदर्शी और तेज सेवा उपलब्ध कराना है। ड्रॉप ज़ोन सुविधा के तहत ग्राहक अपने लैपटॉप की सर्विस के लिए सीधे ASUS एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर डिवाइस जमा कर सकते हैं, जिससे उन्हें अलग से सर्विस सेंटर जाने की आवश्यकता नहीं होती।

कंपनी के अनुसार, इस विस्तार का उद्देश्य विशेष रूप से उभरते शहरों में ग्राहकों की पहुंच बढ़ाना, सर्विस में लगने वाले समय को कम करना और ट्रैकिंग संबंधी समस्याओं को दूर करना है।

फेज-2 के तहत यह नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल तक विस्तारित किया गया है, जिससे मेट्रो शहरों के साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी सेवा पहुंच मजबूत हुई है।

कंपनी ने कहा कि ग्राहक कैरी-इन सपोर्ट, ऑन-साइट सर्विस और ड्रॉप ज़ोन जैसे विभिन्न सर्विस विकल्पों का उपयोग अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं।

एसुस इंडिया में कंज्यूमर और गेमिंग पीसी, सिस्टम बिजनेस ग्रुप के उपाध्यक्ष Arnold Su ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल उत्पाद तक सीमित न रहकर ग्राहकों को भरोसेमंद और सहज आफ्टर-सेल्स अनुभव देना है।

उन्होंने कहा कि ड्रॉप ज़ोन पहल का 22 और स्टोर्स तक विस्तार आफ्टर-सेल्स सपोर्ट को और अधिक सुविधाजनक तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कंपनी के अनुसार, भारत में उसके 200 से अधिक सर्विस सेंटर, 17,000 से अधिक पिन कोड्स पर ऑन-साइट सपोर्ट और 761 जिलों में सेवा कवरेज उपलब्ध है। साथ ही कॉल, चैट, ईमेल और रिमोट सपोर्ट के जरिए 24 घंटे सहायता भी दी जाती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Lucknow News : डाले और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर Lucknow News : डाले और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर
लखनऊ। माल-इटौंजा मार्ग स्थित रनीपारा पुलिया के पास बुधवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से...
Ballia News: ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत के मामले में अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज
Ballia News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेंपो और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, एक की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल
Ballia News: जिलाधिकारी ने जमुआ में अमृत 2.0 जल शोधन संयंत्र स्थल का किया निरीक्षण, 20 हजार से अधिक घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
Ballia News: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यक्रम में अर्थव्यवस्था, शिक्षा नीति और महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों पर हुआ मंथन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.