भाजपा विधायक केतकी सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, बलिया पुलिस सक्रिय मोड में

बलिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भाजपा विधायक केतकी सिंह के खिलाफ की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में भाजपा मंडल महामंत्री दुर्गेश मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार, बैरिया विधानसभा के झरकटहा गांव निवासी अजय कुमार यादव ने फेसबुक अकाउंट से विधायक केतकी सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट की थी, जिससे महिला जनप्रतिनिधि का अपमान हुआ है। इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा रोष फैल गया।

यह भी पढ़े - Ballia News : सरयू नदी में डूबे किशोर का शव 22 घंटे बाद बरामद

प्रभारी कोतवाल पारसनाथ सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 और आईटी एक्ट की धारा 72ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वैधानिक कार्रवाई प्रक्रिया में है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.