बलिया : नर्सिंग होम की लिफ्ट के गड्ढ़े में मिली महिला की लाश, चिकित्सक दम्पती पर हत्या का केस

Ballia News : जिला महिला अस्पताल के सामने स्थित हॉलिस्टिक क्योर हॉस्पिटल के लिफ्ट में गुरूवार की सुबह एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला दो दिन से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं, मृतका के पति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक डा. जितेंद्र सिंह व डा. शशिकला सिंह के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


नगरा थाना क्षेत्र के ककरी गांव की रहने वाली 50 वर्षीय मुन्नी पत्नी देवेंद्र वर्मा अपनी बहू प्रज्ञा को लेकर शहर के घुरहू नारायण के छपरा (जिला महिला अस्पताल के सामने) स्थित हॉलिस्टिक क्योर हॉस्पिटल में 23 जनवरी की सुबह पहुंची। अस्पताल ने प्रज्ञा को भर्ती कर लिया। उसी दिन दोपहर करीब तीन बजे मुन्नी अचानक संदिग्ध रूप से लापता हो गई। घरवालों ने खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिला। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को अवगत कराया। मामले में 24 जनवरी को कोतवाली में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी।

यह भी पढ़े - शिव मंदिर में पूजा करने गई युवती लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

घरवालों ने ई-रिक्शा से शहर में महिला के गायब होने की सूचना भी प्रसारित करायी, लेकिन पता नहीं चला। दो दिनों से लापता मुन्नी की लाश गुरुवार की सुबह नर्सिंग होम की लिफ्ट के गड्ढे में मिली तो हड़कंप मच गया। अस्पताल पर कार्रवाई की मांग करते हुए परिजन व अन्य लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस के प्रयास से काफी देर बाद जाम समाप्त हो सका। मामले में पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर डॉक्टर दंपति के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.