मिशन शक्ति अभियान : बलिया के परिषदीय स्कूल की अनोखी पहल

Ballia News : महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान के साथ स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति योजना कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को प्राथमिक विद्यालय बघेजी, शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज में हुई। अभियान के तहत विद्यालय की बच्चियों द्वारा नारी शक्ति को दर्शाया गया। साथ ही पोस्टर के माध्यम से महिला सुरक्षा हेतु चलाए गए हेल्प लाइन नंबर का भी प्रचार प्रसार किया गया।

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अन्नू सिंह और समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। साथ ही प्रधानाध्यापिका अन्नू सिंह ने छात्रों को गुड टच-बैड टच के बारे में बताया। बच्चों को भी हेल्प लाइन नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्ति कार्यक्रम में रिया, हर्षिता, प्रिया, अर्चना, स्वाति, आंचल, अन्वी आदि ने पूरी तैयारी के साथ उत्साह पूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़े - बलिया: जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.