- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में मेडिकल बाईपास कॉरिडोर को मंजूरी : ₹35.23 करोड़ स्वीकृत, शहर को जाम से मिलेगी राहत
बलिया में मेडिकल बाईपास कॉरिडोर को मंजूरी : ₹35.23 करोड़ स्वीकृत, शहर को जाम से मिलेगी राहत
बलिया : प्रदेश सरकार ने जनपद की बहुप्रतीक्षित मेडिकल बाईपास कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी दे दी है। करीब ₹35.23 करोड़ की लागत वाली यह योजना शहर की सड़क अवसंरचना को मजबूत करने के साथ यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
प्रस्तावित मार्ग एनएच-31 के माल्देपुर मोड़ से हैबतपुर होते हुए जिला महिला अस्पताल तक बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) की इस योजना में नई सड़क के निर्माण के साथ मौजूदा मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण भी शामिल है, जिससे अस्पताल तक पहुंच आसान होगी और एम्बुलेंस सेवा को विशेष सहूलियत मिलेगी।
सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹1.73 करोड़ की प्रारंभिक धनराशि भी जारी कर दी है। परियोजना पूरी होने के बाद शहर में बढ़ते जाम से राहत मिलने, जिला महिला अस्पताल तक त्वरित पहुंच और सड़क किनारे रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परियोजना परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार देगी। इस अवसर पर अजय सिंह, संजय, वीर बहादुर वर्मा, रवीन्द्र वर्मा, सुरेश, मार्कण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
