बलिया में संविदा लाइनमैन की करंट से मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

बलिया, खेजुरी थाना क्षेत्र में रतसड़ विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन हृदय नारायण यादव (35) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक की पत्नी पूनम देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पति बुधवार शाम करीब सात बजे उपकेंद्र से विधिवत शटडाउन लेकर गांव में बिजली फाल्ट ठीक करने गए थे। इसी दौरान फीडर पर तैनात कर्मचारी द्वारा बिना सूचना सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए और झुलसकर पोल से नीचे गिर पड़े।

यह भी पढ़े - स्काउट गाइड प्रशिक्षण से व्यक्तित्व विकास होता है: डॉ. जनार्दन राय

घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि शटडाउन की सूचना संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से दी गई थी, इसके बावजूद लापरवाही बरती गई।

ग्रामीणों ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष खेजुरी मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.