बलिया के ईशान वर्मा ने जेईई एडवांस 2025 में 5418वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

बलिया (बिल्थरारोड): शिक्षा के क्षेत्र में बलिया जनपद के एक होनहार छात्र ने सफलता की एक नई मिसाल पेश की है। ईशान वर्मा, जो डीआईओएस ऑफिस गोरखपुर में कार्यरत श्रीकृष्ण मोहन वर्मा के पुत्र हैं, ने जेईई एडवांस 2025 की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 5418वीं और ओबीसी वर्ग में 1059वीं रैंक हासिल कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि से ईशान के घर-परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूरे क्षेत्र और उनके विद्यालय में हर्ष का माहौल है। ईशान ने अपनी प्रारंभिक से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई गोरखपुर से की है। शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे ईशान ने अनुशासन, कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से यह मुकाम हासिल किया है।

यह भी पढ़े - बलिया के पार्थ ने एनडीए परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, गांव में खुशी की लहर

अपनी सफलता का श्रेय ईशान ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और पूरे परिवार को दिया। उनके छोटे नाना और वरिष्ठ पत्रकार अनूप कुमार हेमकर (पीटीआई) ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “ईशान ने परिवार का नाम ऊंचा किया है। उसकी मेहनत और समर्पण ने आज यह परिणाम दिया है। यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।”

ईशान के नाना राजेश कुमार हेमकर सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस सफलता पर संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की। ईशान को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है — क्षेत्रवासियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

अब ईशान देश के प्रमुख आईआईटी संस्थानों में प्रवेश की ओर अग्रसर हैं, जहां वह अपने सपनों को नई ऊंचाई देंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.