- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच में बंद मिले आधा दर्जन स्कूल, बीएसए ने किया तलब
बलिया : खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच में बंद मिले आधा दर्जन स्कूल, बीएसए ने किया तलब
On
Ballia News : खण्ड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में बंद मिले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बीएसए मनीष कुमार सिंह ने 4 दिसम्बर को तलब किया है। बीएसए ने बताया कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी बांसडीह सुनील चौबे के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय नखरा तिवारी 3 नवम्बर को बंद मिला। वहीं, 6 नवम्बर को खंड शिक्षा अधिकारी बेरूआरबारी वीरेन्द्र कुमार की जांच में प्राथमिक विद्यालय पहिया तथा खंड शिक्षा अधिकारी हनुमानगंज लोकेश कुमार मिश्र की जांच में प्राथमिक विद्यालय करनी पर ताला लटकता मिला। इसी तरह 18 नवम्बर को खंड शिक्षा अधिकारी मनियर के निरीक्षण में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सरकंडा और 22 नवम्बर को खंड शिक्षा अधिकारी सोहांव लाल जी की जांच में प्राथमिक विद्यालय कथरिया नम्बर 2 बंद मिला।
बीएसए ने बताया कि विद्यालय बन्द मिलना, वहां कार्यरत सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं समस्त स्टाफ की अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों/ निर्देशों की अवहेलना तथा सौंपे गये कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में की घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। यह किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। विद्यालय अवधि में विद्यालय बन्द होने तथा अपनी अनुपस्थिति के सम्बन्ध में साक्ष्यसहित स्पष्टीकरण के साथ सम्बंधित स्कूल के शिक्षक-कर्मचारियों को 04 दिसम्बर 2023 को अपराह्न 04:00 बजे अधोहस्ताक्षरी कार्यालय कक्ष में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
खबरें और भी हैं
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
By Parakh Khabar
चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
By Parakh Khabar
बलिया : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
By Parakh Khabar
एलपीजी संकट के पीछे वैश्विक हालात भी जिम्मेदार : डॉ. अतुल मलिकराम
By Parakh Khabar
बलिया : किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
By Parakh Khabar
बलिया : स्कूल चलो अभियान के लिए बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
By Parakh Khabar
यूपी में LPG-पेट्रोल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें : प्रमुख सचिव
By Parakh Khabar
बरेली : अग्निवीर भर्ती रैली में 650 युवाओं ने लगाई दौड़, 440 सफल
By Parakh Khabar
Latest News
15 Mar 2026 11:41:26
बीकानेर: महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बी.एड. प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के अंतिम प्रश्नपत्र में कथित त्रुटियों को लेकर विवाद...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
